प्रशासनमध्यप्रदेश

जनसुनवाई में 117 फरियादें, कलेक्टर तिवारी ने मौके पर दिए समाधान के निर्देश,आवास, बिजली बिल, पेंशन और भूमि पट्टे जैसे मामलों पर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के आदेश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जनसुनवाई में 117 फरियादें, कलेक्टर तिवारी ने मौके पर दिए समाधान के निर्देश,आवास, बिजली बिल, पेंशन और भूमि पट्टे जैसे मामलों पर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के आदेश

कलयुग की कलम कटनी – कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में आशीष तिवारी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 117 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आवास योजना, बिजली बिल, पेंशन और भूमि पट्टे से जुड़े मामलों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।

बैठक में हरसिमरनप्रीत कौर, नीलांबर मिश्रा, श्लोक वाइकर, जितेन्द्र पटेल और अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री आवास योजना की ब्याज सब्सिडी दिलाने के निर्देश

शिवाजी नगर निवासी नितिन तिवारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत होम लोन पर मिलने वाली ब्याज सब्सिडी दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने मामले का समाधान करने के लिए अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देशित किया।

एक लाख से अधिक बिजली बिल की शिकायत

विजयराघवगढ़ तहसील के ग्राम रजवारा निवासी विष्णु प्रसाद सोनी ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से औसत आधार पर बिजली बिल जारी हो रहा है, जो बढ़कर एक लाख रुपये से अधिक हो गया है। इस पर कलेक्टर ने विद्युत विभाग को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

पेंशन और भूमि पट्टे के मामलों पर भी कार्रवाई

बड़वारा तहसील के गणेशपुर निवासी सुखलाल पटेल ने अपनी माता को पारिवारिक पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। वहीं खुड़ावल निवासी निरपत सिंह ने वर्षों से काबिज शासकीय भूमि का पट्टा देने की मांग रखी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आम नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Back to top button