सिविल न्यायालय सिहोरा में न्यायाधीशों का भव्य विदाई एवं स्वागत समारोह, बार-बेंच समन्वय पर दिया गया विशेष जोर
कलयुग की कलम से राकेश यादव

सिविल न्यायालय सिहोरा में न्यायाधीशों का भव्य विदाई एवं स्वागत समारोह, बार-बेंच समन्वय पर दिया गया विशेष जोर
कलयुग की कलम सिहोरा – सिविल न्यायालय सिहोरा में पदस्थ न्यायाधीश श्री सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमती उर्वशी यादव के स्थानांतरण पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। साथ ही न्यायालय में नवागत न्यायाधीशों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
न्यायालय में पदभार ग्रहण करने पहुंचे न्यायाधीश श्री संतोष कोल, श्री विशाल रिछारिया, श्रीमती रुपा मिश्रा एवं श्रीमती हिमांशी भारद्वाज का अधिवक्ता संघ द्वारा पुष्पहार एवं सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस ने की।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, सचिव आनंद मणि त्रिपाठी, सहसचिव आशीष ब्योहार, ग्रंथपाल आलोक बयौहार, कोषाध्यक्ष सुनील पटेल सहित कार्यकारिणी सदस्य आनंद पटेल, अभय नारायण मिश्रा, उत्तम सोनी, साकेत पिडिहा एवं रविशंकर पटेल उपस्थित रहे।
अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस ने नवागत न्यायाधीशों का परिचय अधिवक्ताओं से कराया, जिसके बाद न्यायाधीशों ने स्वयं का परिचय देते हुए बार और बेंच के समन्वय की महत्ता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष द्वारा आभार व्यक्त किया गया। समारोह में एडीपीओ सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।



