प्रशासनमध्यप्रदेश

कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर चला सघन वाहन जांच अभियान, अवैध बसें जब्त नियमों की अनदेखी पर परिवहन विभाग सख्त बिना परमिट, फिटनेस व बीमा के चल रही थीं बसें स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता, सुरक्षित पहुंचाया घर

कलयुग की कलम से राकेश यादव

कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर चला सघन वाहन जांच अभियान, अवैध बसें जब्त नियमों की अनदेखी पर परिवहन विभाग सख्त बिना परमिट, फिटनेस व बीमा के चल रही थीं बसें स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता, सुरक्षित पहुंचाया घर

कलयुग की कलम कटनी – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ बुधवार को सघन जांच अभियान चलाया गया। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री संतोष पॉल के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने विभिन्न मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की।

जांच के दौरान कई वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। विशेष रूप से दो यात्री बसें निर्धारित 15 वर्ष की आयु पूरी करने के बावजूद बिना वैध परमिट के संचालित हो रही थीं। संबंधित बसों (क्रमांक एमपी-09-एफए-3323 एवं एमपी-21-पी-0225) के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त कर लिया गया। एक बस को थाना बरही और दूसरी को थाना बड़वारा में सुरक्षित रखा गया है।

 स्कूल बस में मिली गंभीर लापरवाही

अभियान के दौरान एक स्कूल बस (एमपी-21-पी-0293) भी जांच में नियम विरुद्ध पाई गई। बस के पास न तो फिटनेस प्रमाण पत्र था, न परमिट, न बीमा और वर्ष 2024 से टैक्स भी जमा नहीं किया गया था। ऐसे में बच्चों का परिवहन अत्यंत जोखिमपूर्ण स्थिति में किया जा रहा था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एआरटीओ श्री संतोष पॉल ने तत्काल बस में सवार बच्चों को सुरक्षित अपने वाहन से उनके घर पहुंचाया। इसके बाद स्कूल बस को भी जब्त कर थाना बरही में खड़ा कराया गया।

 प्रशासन की सख्त चेतावनी

परिवहन अधिकारी ने वाहन मालिकों व संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर पूर्ण रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button