प्रशासनमध्यप्रदेश

खाद्य सुरक्षा पर सख्ती: निर्माण इकाइयों में छापा, नमकीन और चाय के सैंपल जब्त,मिलावटखोरी और लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

खाद्य सुरक्षा पर सख्ती: निर्माण इकाइयों में छापा, नमकीन और चाय के सैंपल जब्त,मिलावटखोरी और लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं 

कलयुग की कलम कटनी – जिले में शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शहर की खाद्य निर्माण इकाइयों पर सख्त कार्रवाई करते हुए निरीक्षण अभियान चलाया।

अस्वच्छ परिस्थितियों में बन रहे थे खाद्य पदार्थ

माधव नगर स्थित एक्सीलेंस स्कूल के पीछे संचालित सुशील सेव भंडार नामक नमकीन एवं रेडी-टू-ईट निर्माण इकाई का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि खाद्य पदार्थ अस्वास्थ्यकर वातावरण में तैयार किए जा रहे थे।

 दस्तावेज नहीं मिले, जारी होगा नोटिस

खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी के अनुसार, यूनिट संचालक द्वारा कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण, पेस्ट कंट्रोल प्रमाण पत्र, पानी एवं खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट मौके पर प्रस्तुत नहीं की गई। इस पर संबंधित संचालक को सुधारात्मक नोटिस जारी किया जाएगा।

 जला तेल नष्ट, सैंपल जब्त

निरीक्षण के दौरान नमकीन, फ्राइड मटर और झालमूरी का निर्माण व पैकेजिंग होती मिली। मौके पर उपयोग में लाए जा रहे जले हुए तेल को नष्ट कराया गया। साथ ही नमकीन, बेसन और पाम ऑयल के नमूने जांच के लिए लिए गए।

 चाय दुकान पर भी कार्रवाई

एनकेजे क्षेत्र स्थित मनोहर चाय की भी जांच की गई, जहां से चाय का नमूना परीक्षण हेतु लिया गया।

 भोपाल लैब भेजे गए नमूने

सभी नमूनों को राज्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि मिलावटखोरी और लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button