प्रशासनमध्यप्रदेश

कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: यूपी की महिला तस्कर गिरफ्तार, 50 हजार का गांजा बरामद

कलयुग की कलम से राकेश यादव

कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: यूपी की महिला तस्कर गिरफ्तार, 50 हजार का गांजा बरामद

कलयुग की कलम कटनी – नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की एक महिला तस्कर को करीब 50 हजार रुपये मूल्य के 3.756 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला गिरजाघाट क्षेत्र में ग्राहक के इंतजार में खड़ी थी।

 मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि तस्कर पुलिस से बचने के लिए महिलाओं का सहारा ले रहे हैं। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय को सूचना मिली कि गिरजाघाट के पास एक संदिग्ध महिला बैग लेकर खड़ी है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।

 पुलिस को देख भागने लगी आरोपी

पुलिस वाहन पहुंचते ही महिला घबराकर भागने लगी, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके नीले बैग से पॉलिथीन में रखा 3.756 किलो गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार महिला की पहचान किरन देवी बर्मन (46 वर्ष), निवासी ग्राम पछौहा, जिला बांदा (उ.प्र.) के रूप में हुई है।

 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। कोतवाली थाना प्रभारी राखी पाण्डेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी गांजा बाहर से लाई थी या स्थानीय स्तर पर सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी है।

कटनी पुलिस की लगातार कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा है। पुलिस का फोकस अब नेटवर्क की जड़ तक पहुंचकर इस अवैध कारोबार को पूरी तरह खत्म करने पर है।

Related Articles

Back to top button