प्रशासनमध्यप्रदेश

नन्हे कदम बढ़ेंगे स्कूल की ओर: आज जिलेभर में ‘विद्यारम्भ’ प्रवेश उत्सव 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

नन्हे कदम बढ़ेंगे स्कूल की ओर: आज जिलेभर में ‘विद्यारम्भ’ प्रवेश उत्सव 

कलयुग की कलम कटनी – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मंगलवार, 24 मार्च को जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के विद्यालय प्रवेश उत्सव ‘विद्यारम्भ’ का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य आंगनवाड़ी में पंजीकृत 5 से 6 वर्ष के बच्चों को सहज और उत्साहपूर्ण माहौल में प्राथमिक विद्यालय से जोड़ना है।

इस विशेष कार्यक्रम के तहत बच्चों को प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा पूर्ण करने के प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ स्कूल की नई शुरुआत कर सकें।

 1713 आंगनवाड़ी केंद्रों में एक साथ आयोजन

जिले के कुल 1713 आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘विद्यारम्भ’ कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके माध्यम से लगभग 19 हजार 866 बच्चों को आंगनवाड़ी से प्राथमिक शाला में स्थानांतरित किया जाएगा। यह पहल बच्चों की शिक्षा की मजबूत नींव रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 आमंत्रण की अनोखी परंपरा, बढ़ेगा उत्साह

कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल होंगे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पीले चावल और आकर्षक आमंत्रण पत्र देकर अभिभावकों को आमंत्रित किया जा रहा है, जिससे उत्सव का माहौल और भी खास बन रहा है।

अभिभावकों से सहभागिता की अपील

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत का हिस्सा बने।

Related Articles

Back to top button