प्रशासनमध्यप्रदेश

जल जीवन मिशन में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त: ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने व एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश, हर घर जल पहुंचाने पर जोर

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जल जीवन मिशन में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त: ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने व एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश, हर घर जल पहुंचाने पर जोर

कलयुग की कलम कटनी – आशीष तिवारी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुस्त कार्यप्रणाली अपनाने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने तथा गंभीर कोताही बरतने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में हरसिमरनप्रीत कौर सहित सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, नगर निगम एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने पूर्ण हो चुकी नल-जल योजनाओं को शीघ्र ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।

गर्मी को देखते हुए खराब और कम जलस्तर वाले हैंडपंपों के सुधार पर विशेष जोर दिया गया। जिले के 6 विकासखंडों में 166 हैंडपंप मरम्मत योग्य तथा 402 हैंडपंपों का जलस्तर कम पाया गया है। कलेक्टर ने राइजर पाइप डालकर हैंडपंपों की गहराई बढ़ाने और तत्काल सुधार कार्य करने के निर्देश दिए।

साथ ही, पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला, अनुविभाग एवं विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय रखने तथा ग्रामीणों की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। बहोरीबंद और रीठी क्षेत्र के जल संकटग्रस्त गांवों में टैंकर से पानी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में बताया गया कि जिले के 893 ग्रामों में से 469 नल-जल योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जिनमें 333 ग्रामों को हस्तांतरित किया जा चुका है, जबकि 187 योजनाएं प्रगति पर 

Related Articles

Back to top button