प्रशासनमध्यप्रदेश

परीक्षा व करियर के तनाव से निपटने की सीख: ढीमरखेड़ा महाविद्यालय में ‘तनाव प्रबंधन’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, छात्रों ने लिया विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

कलयुग की कलम से राकेश यादव

परीक्षा व करियर के तनाव से निपटने की सीख: ढीमरखेड़ा महाविद्यालय में ‘तनाव प्रबंधन’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, छात्रों ने लिया विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में 13 एवं 14 मार्च को “तनाव प्रबंधन” विषय पर आयोजित विशेष कार्यक्रम का प्रोजेक्टर के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ. बृजलाल अहिरवार के मार्गदर्शन में तथा मानसिक स्वास्थ्य टास्क फोर्स के नोडल प्रभारी डॉ. राजा राम सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा स्टाफ ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेकर विभिन्न विषय विशेषज्ञों के विचारों और मार्गदर्शन को सुना। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, बढ़ते शैक्षणिक दबाव और परीक्षा के समय होने वाले तनाव को नियंत्रित करने के प्रभावी उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन, नियमित व्यायाम, योग और ध्यान जैसे उपायों से विद्यार्थी अपने मानसिक तनाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को यह भी बताया गया कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में पढ़ाई और करियर की चुनौतियों के कारण युवाओं में तनाव की समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में जरूरी है कि विद्यार्थी अपने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञों से परामर्श लेने में संकोच न करें।

महाविद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 16 और 17 मार्च को भी किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इससे लाभान्वित हो सकें। विशेष रूप से परीक्षा और करियर से जुड़े दबाव को संतुलित करने के लिए यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार नागवंशी, श्री युवराज तिवारी, डॉ. सचिन कोस्टा, डॉ. मनीषा व्यास, श्रीमती स्मिता परसाई, श्री जवाहरलाल चौधरी, डॉ. अखिलेश द्विवेदी और डॉ. हर्षित द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके साथ ही कम्प्यूटर ऑपरेटर मनीष और जितेन्द्र ने तकनीकी व्यवस्था संभालकर कार्यक्रम के प्रसारण को सुचारु रूप से संचालित किया।

इस अवसर पर दीनदयाल, चक्रवर्ती, अभिषेक कुमार, प्रभु दयाल बर्मन, शिवानी पटेल, प्रियंका कुम्हार, भारती लोधी, काजल शर्मा, मुस्कान पटेल, चंद्रमुखी बर्मन, नैंसी सोनी, प्राची पटेल, गुड़िया कुर्मी, सरस्वती, आंचल, पिंकी कुम्हार, निराशा, प्रतिमा, प्रिया परस्ते, लक्ष्मी पटेल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने इसे ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताते हुए ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता बताई।

Related Articles

Back to top button