प्रशासनमध्यप्रदेश

बालिकाओं के स्वास्थ्य पर प्रशासन का फोकस: एचपीवी टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश समय-सीमा बैठक में कलेक्टर आशीष तिवारी की सख्ती, सीएम हेल्पलाइन, स्व-रोजगार योजनाएं और ई-केवाईसी की भी समीक्षा

कलयुग की कलम से राकेश यादव

बालिकाओं के स्वास्थ्य पर प्रशासन का फोकस: एचपीवी टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश समय-सीमा बैठक में कलेक्टर आशीष तिवारी की सख्ती, सीएम हेल्पलाइन, स्व-रोजगार योजनाएं और ई-केवाईसी की भी समीक्षा

कलयुग की कलम कटनी -जिले में बालिकाओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को तेज करने के निर्देश कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष तिवारी ने दिए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्कूलों और छात्रावासों में जाकर बालिकाओं की काउंसिलिंग की जाए और टीकाकरण कार्य में तेजी लाई जाए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर और नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार भी मौजूद रहीं। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर ने जानकारी दी कि बीते शनिवार को जिले में 384 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई है।

कलेक्टर ने बहोरीबंद एसडीओ को प्रधानमंत्री सोलर पंप योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति परिवारों को शत-प्रतिशत नि:शुल्क गैस कनेक्शन जारी करने के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया।

कलेक्टर ने स्कूलों में बालिका शौचालयों की मरम्मत की प्रगति की समीक्षा करते हुए जर्जर हो चुके शौचालयों को गिराने और नए निर्माण की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा नामांकन, बंटवारा और सीमांकन के लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के भी निर्देश दिए गए।

किसानों को 1165 करोड़ का भुगतान

बैठक में बताया गया कि समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के एवज में जिले के 58 हजार 700 किसानों को अब तक 1165 करोड़ 35 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इस वर्ष जिले में पिछले साल की तुलना में लगभग 120 प्रतिशत अधिक धान खरीदी दर्ज की गई है।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर सख्ती

कलेक्टर ने उद्यानिकी, खनिज, पीडब्ल्यूडी, सहकारिता, कृषि, सामाजिक न्याय, पीएचई, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वन, ऊर्जा, परिवहन, पशुपालन सहित कई विभागों के अंतर्गत लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा की और अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग से संबंधित शिकायतों के शीघ्र निराकरण के लिए प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना और जननी सुरक्षा योजना से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा।

संकल्प से समाधान अभियान पर जोर

कलेक्टर ने सभी विभागों को संकल्प से समाधान अभियान के तहत लंबित आवेदनों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही 16 मार्च से शुरू होने वाले विकासखंड स्तरीय शिविरों में सभी जिला अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य करने को कहा।

स्व-रोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

बैठक में पीएम स्वनिधि, संत रविदास स्वरोजगार योजना, भीमराव अंबेडकर स्वरोजगार योजना, टंट्या मामा योजना और भगवान बिरसा मुंडा योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को इन योजनाओं के लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण योजना और पीएम विश्वकर्मा योजना में भी तेजी लाने को कहा।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां

बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कटनी जिले के बरही में प्रस्तावित आगमन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता और जल संसाधन विभागों की योजनाओं की प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को हेल्थ कैंप और जिला रोजगार कार्यालय को रोजगार मेला आयोजित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के हाथों हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी कराया जाएगा।

बैठक में रहे मौजूद

बैठक में संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, सभी एसडीएम, उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित, आरटीओ संतोष पाल, सहायक आयुक्त आदिमजाति विमल चौरसिया, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, एलडीएम मेजरस किंडो, उद्योग विभाग की महाप्रबंधक ज्योति सिंह चौहान, जिला रोजगार अधिकारी डी.के. पासी, सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर, जिला पेंशन अधिकारी नीतू गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button