प्रशासनमध्यप्रदेश

संकल्प से समाधान अभियान: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगाए जा रहे समाधान शिविर 9 मार्च को कटनी, ढीमरखेड़ा और रीठी में लगेगा जनसमस्या समाधान शिविर

कलयुग की कलम से राकेश यादव

संकल्प से समाधान अभियान: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगाए जा रहे समाधान शिविर 9 मार्च को कटनी, ढीमरखेड़ा और रीठी में लगेगा जनसमस्या समाधान शिविर

कलयुग की कलम उमरिया पान-जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से “संकल्प से समाधान” अभियान के तहत लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर सोमवार 9 मार्च को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण किया जाएगा तथा पात्र लोगों को शासन की योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार कटनी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 30 सीएलपी वार्ड, 31 राम निवास सिंह वार्ड, 32 कावस जी वार्ड, 33 फॉरेस्टर वार्ड, 34 रामकृष्ण परमहंस वार्ड, 36 डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड और 37 विवेकानंद वार्ड के नागरिकों के लिए जोन क्रमांक 05 स्थित खेरमाई सामुदायिक भवन, लखेरा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इसी तरह विकासखंड ढीमरखेड़ा के ग्राम कचनारी, खम्हरिया, गौरा, नेगई, पाली और सिलौड़ी के लोगों के लिए ग्राम पंचायत सिलौंडी में शिविर लगाया जाएगा।

वहीं विकासखंड कटनी के ग्राम कनहवारा, खमतरा, जोबा, जोबीकलां, धितवरा, पुछी, पिलौंजी, बिस्तरा, मतवार और पड़रिया के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए कनहवारा में शिविर आयोजित किया जाएगा।

इसके अलावा विकासखंड रीठी के ग्राम खम्हरिया, जमुनिया, देवगांव, पटोहा, बसुधा, सुगवां, सैदा, सिमरा, सिमराकला, हथकुरी और हरद्वार के ग्रामीणों के लिए पंचायत भवन प्रांगण देवगांव में शिविर आयोजित होगा।

प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार 10 मार्च को विकासखंड विजयराघवगढ़ के ग्राम कल्हरा, खजुरा, खलवारा, गुड़गुडौंहा, गुडेहा, गौरहा, झिरिया, देवरी मझगवां, नन्हवाराकला, बजारी और बडारी के नागरिकों के लिए ग्राम पंचायत बंजारी में शिविर लगाया जाएगा।

इन शिविरों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button