ढीमरखेडा- एसडीएम निधि गोहल एवं जनपद पंचायत ढीमरखेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री युजवेंद्र कोरी द्वारा द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत बांध और सागौना में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं एवं कार्यों का औचक निरीक्षण किया। अवगत होवे कि कलेक्टर श्री आशीष तिवारी एवं जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने ग्रीष्म काल में नागरिकों को पर्याप्त शुद्ध पेयजल की उपलब्धता कराए जाने हेतु जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं परियोजनाओं की सतत निगरानी और निरीक्षण किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। निरीक्षण के दौरान पीएचई विभाग द्वारा हस्तांतरण हेतु प्रस्तावित ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों में कमियां पाई गयी। ग्राम पंचायत बांध का सम्पवेल एवं पानी की टंकी में लीकेज पाये गये। टंकी की सुरक्षा हेतु बाउंड्री नहीं बनाई गयी। कुछ घरों में जल सप्लाई नहीं हो पा रही है। तथा नलों में टोंटी स्टेंडपोस्ट नहीं पाए गये। वहीं ग्राम पंचायत सगॊना के ग्राम हर्रई में भी संपवेल लीकेज पाया गया। नलों में टोंटी स्टेंड पोस्ट नहीं पाये गये । चैम्बर में ढक्कन नहीं लगाए जाना पाया। एसडीएम ढीमरखेड़ा निधि गोहल एवं जनपद पंचायत के सीईओ श्री कोरी द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को जल जीवन मिशन परियोजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने के पूर्व आवश्यक सुधार किए जाने के निर्देश दिए।