Blogमध्यप्रदेश

लाउडस्पीकर-डीजे का अनियंत्रित प्रयोग प्रतिबंधित- सीएम डॉ. मोहन यादव..

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल ब्यूरो- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में लाउडस्पीकर और डीजे का अनियंत्रित प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक, सामाजिक या अन्य किसी भी आयोजन में नियमों का उल्लंघन कर तेज आवाज में लाउडस्पीकर और डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता की शांति, विद्यार्थियों की पढ़ाई और मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती जरूरी है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि तय समय और निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन सुनिश्चित कराया जाए।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी आयोजकों और नागरिकों से अपील की कि वे शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग दें।

सरकार का मानना है कि लाउडस्पीकर और डीजे के अनियंत्रित उपयोग से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य और दैनिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए प्रशासन को इस मामले में सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button