Blogमध्यप्रदेश
एमपी में दो पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज, जाने क्यों दागदार हुई खाकी
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोट

एमपी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर रेत कार्रवाई ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है। बरना नदी में अवैध खनन रोकने पहुंची शहडोल पुलिस की कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से 25 वर्षीय चालक सोनू चक्रवाह की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने एमपी पुलिस को खदेड़ दिया और पुलिस वाहन मौके पर ही छूट गया, अब छत्तीसगढ़ पुलिस ने बॉर्डर पार पहुंचे एमपी पुलिसकर्मियों पर एक्सटॉर्शन का मामला दर्ज कर लिया है। इधर, शहडोल पुलिस ने भी सख्ती दिखाते हुए चौकी प्रभारी को लाइन अटैच और दो आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है।




