होली पर शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम: 2 से 5 मार्च तक कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती, कलेक्टर के सख्त निर्देश
कलयुग की कलम से राकेश यादव

होली पर शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम: 2 से 5 मार्च तक कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती, कलेक्टर के सख्त निर्देश
कलयुग की कलम कटनी -होली, धुरेड़ी एवं भाईदूज पर्व के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर 2 मार्च से 5 मार्च तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। त्योहारों के दौरान संभावित भीड़ और संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 2-3 मार्च को होलिका दहन, 4 मार्च को धुरेड़ी तथा 5 मार्च को भाईदूज का पर्व जिले भर में मनाया जाएगा। ऐसे में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तहसील स्तर पर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार कटनी (शहरी) एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट (गैर न्यायालयीन) श्री संदीप सिंह (मो. 7024560042), नायब तहसीलदार कटनी (नगर) एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट (गैर न्यायालयीन) साक्षी शुक्ला (मो. 8880907014) तथा नायब तहसीलदार (ग्रामीण) एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री आशीष कुमार चतुर्वेदी (मो. 8839056443) को उनके संबंधित तहसील क्षेत्रों में तैनात किया गया है।
वहीं नजूल तहसीलदार सुश्री नेहा जैन (मो. 839399320) की ड्यूटी पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में लगाई गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
सम्पूर्ण व्यवस्था की निगरानी का दायित्व उपखण्ड मजिस्ट्रेट कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी को सौंपा गया है। उन्हें समय-समय पर शांति व्यवस्था की स्थिति से कलेक्टर को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विजयराघवगढ़, बहोरीबंद एवं ढीमरखेड़ा को भी अपने-अपने अनुभागों में आवश्यकतानुसार कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि से दूर रहें। त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



