लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुना गया नेतृत्व छात्रावास अधीक्षक संघ कटनी: अखिलेश मेहरा बने जिलाध्यक्ष, सादे समारोह में दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ
कलयुग की कलम से राकेश यादव

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुना गया नेतृत्व छात्रावास अधीक्षक संघ कटनी: अखिलेश मेहरा बने जिलाध्यक्ष, सादे समारोह में दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ
कलयुग की कलम कटनी – छात्रावास अधीक्षक संघ, कटनी के जिलाध्यक्ष पद हेतु लोकतांत्रिक प्रक्रिया से निर्वाचन संपन्न हुआ, जिसमें अखिलेश मेहरा को पूर्ण बहुमत से जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके नाम का प्रस्ताव संजय कुशवाहा ने रखा तथा शिवराज चौधरी ने समर्थन किया, जिस पर सभी अधीक्षकों ने सहमति व्यक्त करते हुए उन्हें निर्विरोध नेतृत्व सौंपा।
निर्वाचन के पश्चात जिला एवं तहसील कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। परीक्षा सत्र को ध्यान में रखते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सादे एवं गरिमामय समारोह में बिना किसी आडंबर के पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संस्थापक सरमन तिवारी मुख्य अतिथि तथा प्रांतीय प्रवक्ता कुवर मार्तंड सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संचालन सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधीक्षक कुंज बिहारी परोहा ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चना से हुई। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मां सरस्वती का आशीर्वाद लेकर संघ की सफलता और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुभाष झरिया, जिला सचिव शिवराज चौधरी, कोषाध्यक्ष संजय कुशवाहा तथा रतन सिंह ने संघ की एकता, सहयोग और अधीक्षकों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। मुख्य अतिथि सरमन तिवारी और विशिष्ट अतिथि कुवर मार्तंड सिंह ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं और संघ के साथ सदैव खड़े रहने का आश्वासन दिया।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अखिलेश मेहरा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साथियों ने जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में सुभाष झरिया, शिवराज चौधरी, सुधा पिल्लई, संजय कुशवाहा, धर्मेंद्र अटल, जयेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह ठाकुर, चेतन कुमार, राज चौधरी, महेंद्र कौरेती, कुमारी जागृति लिल्हारे, साधना त्रिपाठी, डॉ. अजय चौधरी, अखिलेश काछी एवं हेमलता बैरागी सहित बड़ी संख्या में छात्रावास अधीक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
तहसील ढीमरखेड़ा में भी संगठन का विस्तार करते हुए रामकृष्ण लोधी को छात्रावास अधीक्षक संघ का तहसील अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। कार्यक्रम में अधीक्षकों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने संगठन की एकजुटता और सक्रियता का परिचय दिया।



