मध्यप्रदेश

जबलपुर-भोपाल हाईवे पर रेल ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, आवागमन बंद

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- जबलपुर जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना रेल ओवर ब्रिज का एक हिस्सा रविवार शाम करीब पांच बजे भरभराकर ढह गया। गनीमत रही कि यातायात चालू होने के बाद भी किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। इस रेल ओवर ब्रिज का एक हिस्सा जर्जर हो जाने की वजह से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया था, जो सुधार के लिए दो माह से बंद है। ऐसे में, प्रशासन ने भोपाल-जबलपुर मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है।

एमपीआरडीसी को मिली थी बनाने की जिम्मेदारी

बता दें कि लंबे समय से इस मार्ग और ओवरब्रिज निर्माण की गुणवत्ता को लेकर मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन पर आरोप लग रहे थे। 54 किमी के इस मार्ग के निर्माण पर 628 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

एनएचएआइ ने 54 किमी लंबे मार्ग का निर्माण कार्य एमपीआरडीसी को दिया था। उसने इसका ठेका मेसर्स वागड़ इंफ्रा प्रोजेक्टस लिमिटेड मेसर्स सोराठिया को दे दिया था।

एमपीआरडीसी ने बताया कि संबंधित निर्माण एजेंसी को करीब एक माह पहले ही ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था। उनके निर्माण गुणवत्ता को कमजोर आंका गया है। वहीं, वागड़ कंपनी के मैनेजर का कहना है कि पिलर का हिस्सा सही है, एक तरफ का हिस्सा टूटा था, एक तरफ वाहनों का लोड ज्यादा बढ़ गया था, जिससे मिट्टी के पुराव वाला हिस्सा बैठ गया है।

Related Articles

Back to top button