प्रशासनमध्यप्रदेश

नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा पर पुलिस का संदेश: एनएसएस शिविर में छात्रों को मिली जीवन बदलने वाली सीख

कलयुग की कलम से राकेश यादव

नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा पर पुलिस का संदेश: एनएसएस शिविर में छात्रों को मिली जीवन बदलने वाली सीख

कलयुग की कलम सिलौंडी -मां वीरासन देवी मंदिर दरबार परिसर में आयोजित सिलौंडी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन विद्यार्थियों को जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश मिला। सिलौंडी पुलिस चौकी प्रभारी अनिल पांडे ने छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य—तीनों को बर्बाद कर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, गलत संगति से बचने और अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने की अपील की। साथ ही साइबर अपराध के बढ़ते मामलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने मोबाइल, सोशल मीडिया और ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतने के महत्वपूर्ण उपाय बताए।

चौकी प्रभारी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें, अपने कैरियर निर्माण पर ध्यान दें और समाज के जिम्मेदार नागरिक बनें।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल सोशल मीडिया प्रभारी धीरज जैन, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. लक्ष्मी प्रसाद बागरी, प्राचार्य डॉ. रति राम अहिरवार, डॉ. हेमंत चौरसिया, आरक्षक राम सेवक विश्वकर्मा, डायल-112 पायलट शेर सिंह सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एनएसएस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने का उद्देश्य निरंतर सफल होता दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Back to top button