ढीमरखेड़ा की 37 हजार से अधिक बहनों को 5.45 करोड़ की सौगात कटनी जिले की 2.38 लाख लाड़ली बहनों के खातों में पहुँची 35.04 करोड़ रुपये से अधिक की 33वीं किस्त
कलयुग की कलम से राकेश यादव

ढीमरखेड़ा की 37 हजार से अधिक बहनों को 5.45 करोड़ की सौगात कटनी जिले की 2.38 लाख लाड़ली बहनों के खातों में पहुँची 35.04 करोड़ रुपये से अधिक की 33वीं किस्त
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा -डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को खंडवा जिले के पंधाना से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी करते हुए कटनी जिले की 2,38,962 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 35 करोड़ 4 लाख 65 हजार 900 रुपये से अधिक की राशि अंतरित की।
कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसे बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी वनश्री कुर्वेती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जनपद पंचायतवार राशि वितरण
योजना के अंतर्गत जिले की विभिन्न जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में पात्र महिलाओं के खातों में निम्नानुसार राशि अंतरित की गई — जनपद पंचायत क्षेत्र बड़वारा – 39,317 महिलाओं को ₹5,78,84,600 बहोरीबंद – 40,094 महिलाओं को ₹5,88,12,000 ढीमरखेड़ा – 37,165 महिलाओं को ₹5,45,13,200 कटनी – 27,705 महिलाओं को ₹4,04,50,300 रीठी – 25,765 महिलाओं को ₹3,78,75,400 विजयराघवगढ़ – 34,809 महिलाओं को ₹5,12,05,000 नगरीय निकाय नगर निगम कटनी – 28,069 महिलाओं को ₹4,09,05,700 नगर परिषद बरही – 2,297 महिलाओं को ₹33,80,400 नगर परिषद कैमोर – 2,265 महिलाओं को ₹32,74,500 नगर परिषद विजयराघवगढ़ – 1,476 महिलाओं को ₹21,64,800
महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक मजबूती, परिवार में उनकी भागीदारी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। नियमित आर्थिक सहायता से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ छोटे स्वरोजगार शुरू करने में भी मदद मिल रही है।



