जिलेमें आंगनबाड़ी भर्ती का बड़ा मौका, 54 पदों पर आवेदन आमंत्रित ढीमरखेड़ा परियोजना में सर्वाधिक रिक्तियां, 10 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन
कलयुग की कलम से राकेश यादव

जिलेमें आंगनबाड़ी भर्ती का बड़ा मौका, 54 पदों पर आवेदन आमंत्रित ढीमरखेड़ा परियोजना में सर्वाधिक रिक्तियां, 10 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – जिले की बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए प्रशासन द्वारा भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिले में पूर्णतः अस्थायी एवं मानसेवी आधार पर कुल 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 34 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों पर पात्र महिलाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन द्वारा विकसित “चयन पोर्टल” के माध्यम से की जा रही है।
इच्छुक एवं पात्र महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु 10 जनवरी 2026 तक केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन में आवश्यक संशोधन की सुविधा 12 जनवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगी। ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि विभिन्न परियोजनाओं में रिक्त पदों का विवरण इस प्रकार है—कटनी शहरी परियोजना में 4 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 5 सहायिका, ढीमरखेड़ा परियोजना में 6 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 11 सहायिका, बड़वारा परियोजना में 2 कार्यकर्ता एवं 1 सहायिका, बहोरीबंद परियोजना में 1 कार्यकर्ता एवं 4 सहायिका, मुरवारा परियोजना में 6 कार्यकर्ता एवं 8 सहायिका, रीठी परियोजना में 3 सहायिका तथा विजयराघवगढ़ परियोजना में 1 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 2 सहायिका के पदों पर भर्ती की जाएगी।
पात्रता एवं आवश्यक शर्तें
आवेदिका का उसी ग्राम अथवा नगरीय वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है, जहां रिक्त पद की पूर्ति की जानी है। अन्य ग्राम या वार्ड की महिलाएं आवेदन हेतु पात्र नहीं होंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेंडरी (12वीं उत्तीर्ण) निर्धारित की गई है। आयु सीमा 1 जनवरी 2025 की स्थिति में न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित है।
नियुक्ति से संबंधित विस्तृत नियम, निर्देश, पात्रता शर्तें, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक जानकारियां एमपी ऑनलाइन के “चयन पोर्टल” https://chayan.mponline.gov.in तथा विभागीय वेबसाइट mpwedmis.gov.in पर उपलब्ध हैं।



