मध्यप्रदेशराजनीति

अटल जी की जन्मजयंती पर उमरियापान में भाजपा मंडल ने किया श्रद्धा सुमन अर्पण भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

कलयुग की कलम से राकेश यादव

अटल जी की जन्मजयंती पर उमरियापान में भाजपा मंडल ने किया श्रद्धा सुमन अर्पण भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

कलयुग की कलम उमरिया पान -भारतीय जनता पार्टी मंडल उमरियापान द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय पंडित श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्मजयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा उनके राष्ट्रवादी विचारों को स्मरण किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष  आशीष चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद असाटी, कार्यालय मंत्री दिनेश असाटी, बूथ इकाई अध्यक्ष  जगन्नाथ मांझी, बूथ महामंत्री नरेश जायसवाल, नीलू साहू, सोशल मीडिया प्रभारी  अखिलेश नामदेव,  रिंकल सोनी, रघुवंश सोनी, लक्ष्मी गुप्ता, राकेश गुप्ता,  बबलू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी भारतीय राजनीति के ऐसे शिखर पुरुष थे, जिन्होंने सिद्धांतों, शालीनता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उनके नेतृत्व में देश ने पोखरण परमाणु परीक्षण कर विश्व मंच पर भारत की शक्ति का परिचय दिया। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी ऐतिहासिक परियोजनाओं से देश के बुनियादी ढांचे को नई दिशा मिली। विदेश नीति में “बस यात्रा” और संवाद के माध्यम से उन्होंने शांति का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने अटल जी के आदर्शों पर चलने, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button