प्रशासनमध्यप्रदेश

दुग्ध समृद्धि की दिशा में बड़ा कदम बहोरीबंद एसडीएम ने गांव-गांव पहुंचकर पशुपालकों को किया जागरूक

कलयुग की कलम से राकेश यादव

दुग्ध समृद्धि की दिशा में बड़ा कदम बहोरीबंद एसडीएम ने गांव-गांव पहुंचकर पशुपालकों को किया जागरूक

कलयुग की कलम बहोरीबंद –ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले पशुपालकों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान, तकनीकी जागरूकता तथा आय में वृद्धि के उद्देश्य से पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग द्वारा जिले में “दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान” का द्वितीय चरण प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। यह अभियान कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार जिलेभर में चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत गुरुवार को बहोरीबंद एसडीएम श्री राकेश चौरसिया ने ग्राम अमंगवां एवं बड़खेरा का भ्रमण कर पशुपालकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाने, गाय-भैंसों में कृत्रिम गर्भाधान कराने तथा वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों की जानकारी दी।

एसडीएम श्री चौरसिया ने पशुपालकों को पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन एवं नस्ल सुधार के महत्व से अवगत कराया। साथ ही अभियान के अंतर्गत मोबाइल एप के माध्यम से पशुओं का वेरिफिकेशन भी किया गया, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ पात्र पशुपालकों तक पारदर्शी ढंग से पहुंच सके।

इस अवसर पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी (वीईओ) बहोरीबंद डॉ. नेहा सुरेश्वर, गौ सेवक श्री शिवचरण यादव, श्यामसुंदर यादव, हर्ष नायक एवं अमित यादव सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button