कटनी में बड़ी सफलता: शातिर वाहन चोर रंगे हाथ गिरफ्तार, 6 बाइकें बरामद कीमत लगभग 4 लाख
कलयुग की कलम से राकेश यादव

कटनी में बड़ी सफलता: शातिर वाहन चोर रंगे हाथ गिरफ्तार, 6 बाइकें बरामद कीमत लगभग 4 लाख
कलयुग की कलम कटनी – कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर निर्णायक प्रहार करते हुए एक शातिर चोर को चोरी करते समय मौके पर ही गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर अलग–अलग स्थानों से छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनकी कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने जिले में बढ़ रहे वाहन चोरी के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए सभी थाना प्रभारियों को सक्रिय निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली थाना प्रभारी राखी पाण्डेय ने टीम बनाकर चोरी संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष मॉनिटरिंग शुरू की। मुखबिर तंत्र को मजबूत कर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई।
इसी कड़ी में 23 नवंबर को पुलिस टीम ने एक युवक को दोपहिया वाहन चोरी करते हुए धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने कोतवाली क्षेत्र से छह मोटरसाइकिलें चोरी करने का खुलासा किया। उसके बताए स्थानों से पुलिस ने सभी वाहन बरामद कर लिए हैं।
बरामदगी से जुड़े मामलों में अप.क्र. 914/25, 934/25, 965/25, 966/25, 967/25 पंजीबद्ध हैं, जबकि एक मोटरसाइकिल वर्ष 2024 में चोरी हुई थी, जिसे धारा 41(1)–4 जा.फौ. के तहत जब्त किया गया है।पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरों में हड़कंप है, वहीं शहरवासियों ने राहत की सांस ली है।



