निरीक्षण दल ने मंगलवार को परीक्षा केन्द्र मुरवारी, दशरमन, कछारगांव, सिलौंडी का आकस्मिक निरीक्षण किया कक्षा 12 वीं की भौतिक,अर्थशास्त्र, कृषि विषय की परीक्षा जिले के 82 परीक्षा केन्द्रों में शांतिपूर्वक आयोजित
कलयुग की कलम से राकेश यादव

निरीक्षण दल ने मंगलवार को परीक्षा केन्द्र मुरवारी, दशरमन, कछारगांव, सिलौंडी का आकस्मिक निरीक्षण किया कक्षा 12 वीं की भौतिक,अर्थशास्त्र, कृषि विषय की परीक्षा जिले के 82 परीक्षा केन्द्रों में शांतिपूर्वक आयोजित
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा-हायर सेकेण्डरी स्कूल की कक्षा 12वीं की मंगलवार को आयोजित भौतिक, अर्थशास्त्र एवं कृषि विषय की परीक्षा जिले के 82 परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई जिसमें से 10079 दर्ज छात्रों में से 9974 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, 105 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुये। कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी सहित परीक्षा हेतु नियुक्त दलों द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

मंगलवार को आयोजित परीक्षा के दौरान सहायक संचालक राजेश अग्रहरि, एडीपीसी अभय जैन, प्राचार्य आलोक पाठक के निरीक्षण दल ने परीक्षा केन्द्र मुरवारी, दशरमन, कछारगांव, सिलौंडी का आकस्मिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संचालित होना पाई गई। किसी भी परीक्षा केन्द्र में बाहरी दबाव नहीं है। परीक्षा के दौरान व्यक्तिगत नकल के दो प्रकरण बनाए गए।