रामभजन को मिला पक्का आवास, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का माना आभार परिवार के साथ पहले कच्चे मकान में रहते थे बारिश में कई परेशानियों का करना पड़ता था सामना
कलयुग की कलम से राकेश यादव
रामभजन को मिला पक्का आवास, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का माना आभार परिवार के साथ पहले कच्चे मकान में रहते थे बारिश में कई परेशानियों का करना पड़ता था सामना
कलयुग की कलम-प्रधानमंत्री आवास योजना बेघर और बेसहारा लोगों के लिए एक नई उम्मीद की किरण लेकर आई है। इस योजना से लाभान्वित हितग्राही सरकार के प्रति आभार प्रगट करते नजर आ रहे है।
इन्ही में से कटनी जिले के ग्राम भदौरा निवासी एक हितग्राही श्री राम भजन यादव का भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है।
रामभजन बताते है की पहले वे परिवार के साथ अपने कच्चे मकान में रहते थे और उन्हें बारिश आदि के समय में जगह जगह से पानी रिसने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था। सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने अपने दस्तावेज एकत्रित कर अपना फार्म जनपद कार्यालय में जमा किया। योजना के तहत कार्यवाही पूर्ण होने के पश्चात शीघ्र ही उनका पक्का आवास स्वीकृत हुआ और बनकर तैयार भी हो गया। रामभजन का कहना है कि कच्चा मकान अब पक्का हो जाने के कारण अब वे अपने परिवार के साथ बिना किसी डर और चिंता के साथ अपना जीवन यापन कर रहे है और इनके व परिवार वालों के जीवन स्तर में काफी सुधार आया है । इसके लिए रामभजन ने देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है।



