प्रशासनमध्यप्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा में कक्षा 6वी हेतु चयन परीक्षा की अंतिम तिथि 16 सितंबर विकासखंड स्रोत समन्वयक को पात्र छात्रों को आवेदन करानें हेतु प्रेरित करने के निर्देश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा में कक्षा 6वी हेतु चयन परीक्षा की अंतिम तिथि 16 सितंबर विकासखंड स्रोत समन्वयक को पात्र छात्रों को आवेदन करानें हेतु प्रेरित करने के निर्देश

कलयुग की कलम कटनी-जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा में कक्षा 6वी के लिए प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करनें की अंतिम तिथि 16 सितंबर को दृष्टिगत रखते हुए जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र श्री के.के.डहेरिया ने जनपद शिक्षा केन्द्र के समस्त विकासखण्ड स्रोत समन्वयक को अधिक से अधिक आवेदन कराने के निर्देश दिए है।

जिला स्रोत समन्वयक द्वारा जारी पत्र में जिले में समस्त शासकीय एवं अशासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं में विकासखंड स्तर पर कक्षा 5वी में अध्ययन करने वाले पात्र विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या मे ऑनलाइन आवेदन करने हेतु प्रेरित कर आवेदन करानें तथा आवेदित छात्रों की सूची उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया है।

Related Articles

Back to top button