सिहोरा की बेटी ने सागर विश्वविद्यालय में लहराया सफलता का परचम! प्रगति गर्ग ने बी.फार्मेसी में हासिल किया गोल्ड मेडल, सर्वोच्च अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव,डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गणमान्य अतिथियों ने किया सम्मानित, पिता शासकीय विद्यालय में उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर हैं कार्यरत
कलयुग की कलम से राकेश यादव

कलयुग की कलम सिहोरा – प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर सिहोरा की बेटी प्रगति गर्ग ने शिक्षा के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। वार्ड क्रमांक-02, ज्वालामुखी निवासी प्रगति गर्ग को डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर में नियमित बी.फार्मेसी फाइनल ईयर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, नगर और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
विश्वविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में कुलपति नागेश दुबे, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री डॉ. गोविंद सिंह राजपूत, सांसद लता वानखेड़े, राज्यसभा सदस्य रजनीश अग्रवाल, सागर महापौर श्रीमती संध्या तिवारी तथा विधायक शैलेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में प्रगति को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रगति गर्ग, सविता गर्ग एवं सतीश गर्ग की सुपुत्री हैं। उनके पिता सतीश गर्ग शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलरी में उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। बेटी की इस उल्लेखनीय सफलता पर परिवारजनों सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
प्रगति की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गौरव का विषय है, बल्कि सिहोरा क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।