प्रशासनमध्यप्रदेश

जनसुनवाई में गूंजी आमजन की आवाज: पुलिस अधिकारियों ने सुनीं शिकायतें, साइबर अपराधों पर भी बढ़ाई सतर्कता,पारिवारिक विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक के मामलों पर हुई सुनवाई, संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जनसुनवाई में गूंजी आमजन की आवाज: पुलिस अधिकारियों ने सुनीं शिकायतें, साइबर अपराधों पर भी बढ़ाई सतर्कता,पारिवारिक विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक के मामलों पर हुई सुनवाई, संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

कलयुग की कलम कटनी – पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित इस जनसुनवाई का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में किया गया, जहां विभिन्न प्रकार के मामलों में पहुंचे फरियादियों को राहत दिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान अधिकारी कमल मौर्य, नेहा पच्चीसिया, आकांक्षा चतुर्वेदी एवं रत्नेश मिश्रा उपस्थित रहे। अधिकारियों ने एक-एक आवेदक की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक जांच एवं कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पारिवारिक विवाद, धोखाधड़ी और महिला अपराध के मामलों की हुई सुनवाई

जनसुनवाई में पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश, पैसों के लेन-देन, पुलिस द्वारा सुनवाई न होने की शिकायत, भूमि एवं प्लॉट संबंधी धोखाधड़ी, महिला अपराध तथा अन्य पुलिस संबंधी मामलों से जुड़े प्रकरण प्रमुख रूप से सामने आए। अधिकारियों ने सभी मामलों में तथ्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

साइबर अपराधों को लेकर लोगों को किया जागरूक

साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों पर अधिकारियों ने फरियादियों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए साइबर सेल को निर्देशित किया गया।

अन्य विभागों से जुड़े मामलों में दी उचित सलाह

जनसुनवाई के दौरान कुछ शिकायतें ऐसे विषयों से संबंधित पाई गईं, जिनका संबंध अन्य विभागों से था। ऐसे मामलों में आवेदकों को संबंधित विभागों से संपर्क कर नियमानुसार कार्रवाई कराने की सलाह दी गई।

अधिकारियों ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हो सके।

Related Articles

Back to top button