ढीमरखेड़ा विकासखंड के ग्राम कोठी की चंदाबाई बैगा पति सम्मत बैगा को पक्का घर मिलने से खुश है बैगा परिवार
कलयुग की कलम से राकेश यादव

खुशियों की दास्तां
ढीमरखेड़ा विकासखंड के ग्राम कोठी की चंदाबाई बैगा पति सम्मत बैगा को पक्का घर मिलने से खुश है बैगा परिवार
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – प्रधानमंत्री जनमन योजनांतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर बनने से ढीमरखेड़ा विकासखंड के ग्राम कोठी की चंदाबाई बैगा पति सम्मत बैगा खुशी से फूली नहीं समा रही।
हितग्राही चंदाबाई बैगा बताती है कि पहले उनका घर कच्चा होने से बरसात के दिनों में उनके खपरैल की छत से पानी टपकता रहता था। कई-कई रातें छत से पानी रिसने के कारण बिस्तर यहां-वहां खिसकाने में ही बीत जाती थी। मेहमानों के घर आने और घर के किसी सदस्य के बीमार होने पर यह मुसीबत और दुश्वारियां और बढ़ जाती थी। लेकिन भला हो सरकार का जिनकी प्रधानमंत्री आवास योजना से अब मेरा घर पक्का बन गया है। चंदाबाई बैगा सहित पूरे बैगा परिवार ने इस पक्के आवास के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैंने कभी सपने में भी सोचा था कि मेरा कभी पक्का घर होगा। लेकिन अब मेरे पास पक्का घर होने से पूरा परिवार प्रफुल्लित है। पहले मेरा कच्चा घर होने पर बरसात के हर साल उसे व्यवस्थित करने में काफी रूपये खर्च होते थे। वह राशि अब बच रही है। जिसे मैं अब बच्चों की शिक्षा-दीक्षा और लालन-पालन में खर्च कर पा रही हूँ।



