एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

हुनर को मिला सम्मान, रोजगार की राह हुई रोशन! आईटीआई ढीमरखेड़ा में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह की धूम, मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को मिली शील्ड और प्रशस्ति पत्र,शिवम बर्मन ने हासिल किया प्रथम स्थान, अनमोल चौरसिया रहे द्वितीय; रेशमा परवीन और तेजस्वनी तिवारी ने संयुक्त रूप से पाया तृतीय स्थान, प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह का हुआ सीधा प्रसारण

कलयुग की कलम से राकेश यादव

हुनर को मिला सम्मान, रोजगार की राह हुई रोशन! आईटीआई ढीमरखेड़ा में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह की धूम, मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को मिली शील्ड और प्रशस्ति पत्र,शिवम बर्मन ने हासिल किया प्रथम स्थान, अनमोल चौरसिया रहे द्वितीय; रेशमा परवीन और तेजस्वनी तिवारी ने संयुक्त रूप से पाया तृतीय स्थान, प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह का हुआ सीधा प्रसारण

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ढीमरखेड़ा में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे और समारोह में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह का सीधा प्रसारण भी किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्यावरण प्रमुख बृजेश उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आकृति एवं शासकीय महाविद्यालय उमरियापान की प्राचार्य डॉ. आरती सोनकर शामिल हुईं। इसके अलावा डॉ. हर्षित द्विवेदी, डॉ. नागवंशी, डॉ. मनोज गुप्ता, संस्थान के प्राचार्य संत सिंह एवं डॉ. राजाराम साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को मिला सम्मान

समारोह का प्रमुख आकर्षण उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों का सम्मान रहा। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शिवम बर्मन को सम्मानित किया गया। वहीं द्वितीय स्थान हासिल करने वाले अनमोल चौरसिया तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रेशमा परवीन और तेजस्वनी तिवारी को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके परिश्रम और उपलब्धि की सराहना की।

तकनीकी शिक्षा युवाओं के आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान दौर में तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला हैं। आईटीआई में मिलने वाला व्यावहारिक प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार के अवसरों के लिए भी तैयार करता है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अपने हुनर को लगातार निखारने, नई तकनीकों को सीखने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह में उपस्थित वर्तमान प्रशिक्षणार्थियों ने भी सफल विद्यार्थियों से प्रेरणा लेते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने तथा अपने संस्थान और परिवार का नाम रोशन करने का संकल्प लिया।

अधिकारियों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ आयोजन

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कौशल विकास विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. अर्पित शुक्ला, जबलपुर एवं नोडल प्राचार्य शासकीय आईटीआई कटनी देवेश कुमार मिश्रा का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। समारोह की व्यवस्थाओं एवं समन्वय की जिम्मेदारी कार्यक्रम प्रभारी एवं नोडल अधिकारी अनिल कुमार तिवारी ने निभाई। पूरा आयोजन संस्थान के प्राचार्य संत सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अंत में अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button