प्रशासनमध्यप्रदेश

जल संरक्षण की मुहिम का भव्य समापन: छहरी में होगा जिला स्तरीय सम्मान समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान,राज्य मंत्री लखन पटेल होंगे मुख्य अतिथि, मुख्यमंत्री के संदेश का होगा वाचन; जल संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाली पंचायतों और अधिकारियों को मिलेगा सम्मान

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जल संरक्षण की मुहिम का भव्य समापन: छहरी में होगा जिला स्तरीय सम्मान समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान,राज्य मंत्री लखन पटेल होंगे मुख्य अतिथि, मुख्यमंत्री के संदेश का होगा वाचन; जल संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाली पंचायतों और अधिकारियों को मिलेगा सम्मान

कलयुग की कलम कटनी – जिले में पिछले तीन माह से संचालित ‘जल गंगा संवर्धन अभियान-2026’ का जिला स्तरीय समापन एवं सम्मान समारोह 30 जून को जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत छहरी में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जल संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 मार्च 2026 (वर्ष प्रतिपदा) से प्रारंभ हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून को अपने निर्धारित लक्ष्य की पूर्णता के साथ संपन्न हो रहा है। राज्य शासन के निर्देशानुसार आयोजित जिला स्तरीय समापन समारोह में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया जाएगा। साथ ही जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनके कार्यों को सराहा जाएगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों की व्यापक सहभागिता रहेगी। यह आयोजन जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ भविष्य में प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सामुदायिक भागीदारी को और अधिक मजबूत करने का संदेश देगा।

जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जनपद पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि ग्राम पंचायत छहरी में आयोजित होने वाले इस जिला स्तरीय समारोह की सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं तथा आगंतुकों के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

जल गंगा संवर्धन अभियान का यह समापन समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जल संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प को नई ऊर्जा देने का अवसर माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button