कटनी जिले के ढीमरखेड़ा विकासखंड के ग्राम सिंधनपुरी में 19 सितंबर 2023 को आकाशीय बिजली गिरने पर चपेट में आने से प्रौढ़ की मौत पर तहसीलदार के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने की आर्थिक सहायता स्वीकृत
कटनी – तहसील ढीमरखेडा के ग्राम सिंधनपुरी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से प्रौढ़ की मौत की जानकारी समाचार पत्र के माध्यम से प्राप्त होने पर कलेक्टर कटनी द्वारा मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार ढीमरखेड़ा को उक्त मामले की जॉच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर तहसीलदार ढीमरखेडा द्वारा प्रतिवेदित किया गया कि ग्राम सिंघनपुरी के रामचरण सिंह पिता महादेव सिंह उम्र लगभग 55 वर्ष की 19 सितंबर 2023 को आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई थी। उक्त संबंध में न्यायालय तहसीलदार ढीमरखेडा में आकाशीय बिजली गिरने से जन हानि के संबध में प्रकरण दर्ज किया जाकर सहायता राशि स्वीकृति हेतु प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी ढीमरखेडा की प्रेषित किया गया। न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी ढीमरखेडा में प्रकरण दर्ज किया जा कर पारित आदेश के तहत, मृतक के निकटतम वारसान पत्नी कला बाई बेवा रामचरण निवासी ग्राम सिंघनपुरी को चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की जा कर भुगतान हेतु प्रेषित किया गया।