प्रशासनमध्यप्रदेश

अधोसंरचना सख्ती से अमल सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर सुविधाओं का लाभ मिल सके।गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय सीमा में पूरे हों निर्माण कार्य — कलेक्टर श्री तिवारी

कलयुग की कलम से राकेश यादव

 अधोसंरचना सख्ती से अमल सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर सुविधाओं का लाभ मिल सके।गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय सीमा में पूरे हों निर्माण कार्य — कलेक्टर श्री तिवारी

कलयुग की कलम उमरिया पान – जिले में चल रहे निर्माण एवं अधोसंरचना विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर आशीष तिवारी ने दो टूक कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों और निर्माण एजेंसियों को बेहतर समन्वय के साथ तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

समीक्षा में बताया गया कि अपर नर्मदा बरगी दायीं तट नहर की स्लीमनाबाद टनल का केवल 182 मीटर कार्य शेष है। टीबीएम मशीन से प्रतिदिन लगभग 3 मीटर खुदाई की जा रही है और यदि कोई तकनीकी बाधा नहीं आई तो आगामी दो माह में टनल का कार्य पूर्ण होने की संभावना है। इस परियोजना के पूर्ण होने पर जिले की 21,823 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

ढीमरखेड़ा माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने 4 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का कार्य 15 मई तक पूरा करने के निर्देश दिए। 216 करोड़ रुपये की इस योजना से 99 गांवों की 15,058 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। वहीं बहोरीबंद सूक्ष्म उद्वहन सिंचाई परियोजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इस परियोजना के पूर्ण होने पर कटनी, रीठी, बहोरीबंद और स्लीमनाबाद क्षेत्र की 46,716 हेक्टेयर भूमि को लाभ मिलेगा।

बरगी दायीं तट नहर से कटनी शहर को पेयजल आपूर्ति को लेकर कलेक्टर ने घिनौची नाला के पक्के निर्माण की कार्ययोजना अभी से तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में पानी का रिसाव रोका जा सके और शहरवासियों को समय पर नर्मदा जल उपलब्ध कराया जा सके।

लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि सभी सड़क निर्माण कार्य बरसात से पहले सब-बेस स्तर तक पूर्ण कर लिए जाएं और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए। सेतु निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने और संबंधित अधिकारी की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए तथा सभी पुल निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया।

इसके अलावा जल निगम की ग्रामीण जल प्रदाय योजनाओं, नेशनल हाईवे, बिजली, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा और अन्य विभागों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी कार्यों में तेजी लाने और लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बड़वारा क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान ड्रेनेज संबंधी समस्या को तत्काल सुधारने के भी निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button