मध्यप्रदेश

बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई नागपंचमी शिवालयों में नाग देवता को दूध अर्पित कर की गई पूजा अर्चना

कलयुग की कलम से राकेश यादव

बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई नागपंचमी शिवालयों में नाग देवता को दूध अर्पित कर की गई पूजा अर्चना

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा-शुक्रवार को उमरिया पान सहित पूरे ढीमरखेड़ा क्षेत्र में बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाई गई नागपंचमी विशेष योग पर कल सुबह श्रद्धालुओं ने मंदिर व सेवालयों में जाकर भगवान को दूध अर्पित किया साथ ही घरों व खेतों पान बरेजो मैं पहुंच कर नाग देवता को दूध अर्पित कर पूजा अर्चना की गई नाग पंचमी के अवसर पर दिनभर मंदिर में विधि विधान से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए श्रद्धालुओं ने अपनी मन्नतें को लेकर माथा टेका और सुख समृद्धि की कामना की 

नागपंचमी के अवसर पर उमरिया पान में चौरसिया समाज द्वारा नागपंचमी को चौरसिया दिवस के रूप में मनाया जाता है चौरसिया नवयुवक मंडल के संयोजन से मंडी प्रांगण में  संस्कृत कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें चौरसिया समाज के बच्चों द्वारा संस्कृति प्रस्तुतियां दी गई

अतिथियों द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए पुरुस्कृत किया गया कार्यक्रम में बुजुर्गों का तिलक वंदन एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखिल चौरसिया महासभा दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया उमरिया पान के चौरसिया समाज के अध्यक्ष गया चौरसिया जयप्रकाश चौरसिया मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया रंगारंग प्रस्तुतियों के बाद  मंगल भवन से शाम को बैंड बाजों के साथ समाज के लोग नगर भ्रमण करते हुए बैंड बाजों के साथ नर्मदा नहर के समीप चिहुटिया महाराज एवं मनिया देव की पूजा अर्चना की जिसमें फूल मालाओं बेल पत्र दूध खीर  आदि अर्पण कर हवन किया गया एवं चुटिया महाराज मनिया देव के जयकारे लगाकर प्रसाद वितरण किया गया गौरतलाप है कि नाग पंचमी पर चौरसिया परिवार के पूर्वजों के समय से यह पूजा की परंपरा चली आ रही है इस दौरान समाज के बुजुर्ग युवा बच्चों सहित समाज के सभी लोग उपस्थित रहे

नगर भ्रमण के दौरान उमरिया पान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय अपने स्टाफ के साथ ट्रैफिक व्यवस्था बनाए बनाए रखने के लिए मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button