सेफ क्लिक 2.0′ अभियान को मिली नई आवाज: पत्रकार अंकित झारिया ने वीडियो संदेश से लोगों को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक,मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक और ओटीपी फ्रॉड से सतर्क रहने की अपील
कलयुग की कलम से राकेश यादव

‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान को मिली नई आवाज: पत्रकार अंकित झारिया ने वीडियो संदेश से लोगों को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक,मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक और ओटीपी फ्रॉड से सतर्क रहने की अपील
कलयुग की कलम उमरिया पान – मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेशभर में संचालित ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर जागरूकता अभियान के तहत आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में उमरियापान के पत्रकार अंकित झारिया ने एक जागरूकता वीडियो जारी कर लोगों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचने का संदेश दिया।
अपने वीडियो संदेश में अंकित झारिया ने बताया कि साइबर ठग सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, एसएमएस और अन्य डिजिटल माध्यमों से फर्जी लिंक भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते हैं। कई मामलों में ओटीपी, बैंकिंग जानकारी और अन्य गोपनीय विवरण प्राप्त कर आर्थिक धोखाधड़ी को अंजाम दिया जाता है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम या डेबिट कार्ड से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन ऑफर पर बिना पुष्टि किए भरोसा न करें और सतर्कता के साथ डिजिटल सेवाओं का उपयोग करें।
अंकित झारिया ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी हथियार है। यदि प्रत्येक नागरिक डिजिटल सुरक्षा के नियमों का पालन करे, तो अधिकांश साइबर ठगी की घटनाओं को रोका जा सकता है।
उन्होंने लोगों से अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की, ताकि मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान का उद्देश्य सफल हो और प्रदेश में सुरक्षित डिजिटल वातावरण का निर्माण हो सके।



