ढीमरखेड़ा स्कूल में करियर काउंसलिंग की बड़ी पहल आईटीआई, तकनीकी कौशल और स्वरोजगार के अवसरों से रूबरू हुए छात्र
कलयुग की कलम से राकेश यादव

ढीमरखेड़ा स्कूल में करियर काउंसलिंग की बड़ी पहल आईटीआई, तकनीकी कौशल और स्वरोजगार के अवसरों से रूबरू हुए छात्र
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा — शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढीमरखेड़ा में गुरुवार को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को दिशा देने के उद्देश्य से करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की और करियर से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।
काउंसलिंग सत्र के दौरान विद्यार्थियों को आईटीआई से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रमों, उनमें मिलने वाले तकनीकी कौशल, साथ ही रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। वक्ताओं ने समझाया कि आईटीआई के माध्यम से विद्यार्थी न केवल आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि निजी एवं शासकीय क्षेत्रों में भी बेहतर रोजगार के अवसर हासिल कर सकते हैं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें सही करियर विकल्प चुनने, लक्ष्य निर्धारण और आगे की तैयारी को लेकर प्रेरित किया गया। मार्गदर्शन पाकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इस जानकारी को अपने भविष्य के लिए उपयोगी बताया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर संतोष व्यक्त किया तथा आयोजकों के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर सिल्को बाइट डिग्री कॉलेज कटनी, महर्षि कॉलेज करौंदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को विद्यार्थियों के करियर निर्माण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया गया।



