प्रशासन

कटनी जिले के ढीमरखेड़ा विकासखंड के ग्राम जामुनचुआ में बनेंगे 17 पोल्ट्री शेड, जिला पंचायत सीईओ ने दी अनुमति

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी – विकासखंड ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत भमका के आश्रित ग्राम जामुनचुआ के सत्रह हितग्राहियों को पोल्ट्री शेड बनाए जाने की सशर्त अनुमति जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने प्रदान की है। जिला सीईओ श्री गेमावत ने जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ और डीपीएमएन एनआरएलएम के परीक्षण उपरांत प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर स्व सहायता समूह में सम्मिलित पात्र हितग्राहियों को पोल्ट्री शेड निर्माण हेतु अनुमति दी है। जिला पंचायत सीईओ ने मनरेगा योजना के अंतर्गत नवीन पोल्ट्री शेड निर्माण हेतु जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ और सहायक यंत्री को निर्धारित मानकों का पालन करते हुए करने वाले निर्माण कार्य कराए जाने हेतु निर्देशित किया है। मुर्गी पालन करने वाले इच्छुक हितग्राहियों के यहां कुक्कुट पशुधन आश्रय का निर्माण कराए जाने से उनकी आय में वृद्धि होगी। महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा मनरेगा के निर्देशों के अनुसार स्व सहायता समूह के हितग्राही द्वारा स्वयं निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य करने में असमर्थ होने पर निर्माण कार्य की एजेंसी ग्राम पंचायत होगी एवं निर्माण कार्य हितग्राही के पर्यवेक्षण में होगा। ग्राम भमका के हितग्राहियों राजकुमारी, सुरंजना ,फूलबाई, सरोजिनी बाई, इटिया बाई,रेखा बाई ,तुलसी बाई, रुक्मिणी बाई ,गिरजा बाई ,राधाबाई चंद्रकली बाई, रामकली बाई, दशोदा बाई राजकुमारी, अहिल्याबाई, सीमाबाई और सुनीता के पोल्ट्री शेड निर्माण को अनुमति प्रदान की गई है।

Related Articles

Back to top button