एक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेश

क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में पत्रकारों की अहिम भूमिका विधायक श्री सिंह,बड़वारा-ढीमरखेड़ा को मिलेगा पत्रकार भवन, विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह का बड़ा ऐलान,कटनी प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक व जबलपुर संभागीय सम्मेलन में पत्रकारों को दिया भरोसा, कहा— पत्रकार लोकतंत्र की मजबूत कड़ी

कलयुग की कलम से राकेश यादव

क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में पत्रकारों की अहिम भूमिका विधायक श्री सिंह,बड़वारा-ढीमरखेड़ा को मिलेगा पत्रकार भवन, विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह का बड़ा ऐलान,कटनी प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक व जबलपुर संभागीय सम्मेलन में पत्रकारों को दिया भरोसा, कहा— पत्रकार लोकतंत्र की मजबूत कड़ी

कलयुग की कलम उमरिया पान ढीमरखेड़ा – मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक एवं जबलपुर संभागीय सम्मेलन में पत्रकार हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने पत्रकारों को बड़ी सौगात देने का आश्वासन देते हुए कहा कि बड़वारा और ढीमरखेड़ा क्षेत्र में पत्रकार भवन की व्यवस्था कराई जाएगी, ताकि पत्रकारों को संगठनात्मक गतिविधियों और बैठकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज और शासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की निष्पक्ष और जनहितकारी खबरें ही विकास कार्यों की दिशा तय करने में सहायक बनती हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आज के दौर में समाचार-पत्र केवल सूचना का माध्यम नहीं हैं, बल्कि विद्यार्थियों और युवाओं के लिए ज्ञान का महत्वपूर्ण स्रोत भी हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी समाचार-पत्रों से समसामयिक जानकारी प्राप्त कर अपने नोट्स तैयार करते हैं, जिससे उनका सामान्य ज्ञान और समझ मजबूत होती है।

विधायक ने कहा कि पत्रकारों के लिए बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से बड़वारा और ढीमरखेड़ा में पत्रकार भवन की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के पत्रकारों को एक स्थायी मंच और आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।

विधायक की इस घोषणा का सम्मेलन में उपस्थित पत्रकारों ने स्वागत किया और इसे पत्रकार हित में एक सकारात्मक पहल बताया। सम्मेलन में पत्रकार संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकार सुरक्षा, सुविधाओं के विस्तार तथा संगठनात्मक एकजुटता जैसे विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

Related Articles

Back to top button