तड़पते पति को छोड़ महिला से एंबुलेंस साफ कराई: वायरल वीडियो पर बड़ा एक्शन, दो कर्मचारी बर्खास्त
कलयुग की कलम से राकेश यादव

तड़पते पति को छोड़ महिला से एंबुलेंस साफ कराई: वायरल वीडियो पर बड़ा एक्शन, दो कर्मचारी बर्खास्त
कलयुग की कलम कटनी – जिला चिकित्सालय में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को उसके गंभीर रूप से घायल और तड़पते पति को छोड़कर एंबुलेंस की सफाई करने पर मजबूर किया गया। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस कर्मचारियों के कहने पर महिला यह काम कर रही थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर आशीष तिवारी ने तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर ने पूरे घटनाक्रम की जांच कराई और संबंधित कंपनी के संचालकों से विस्तृत जानकारी ली। जांच में वायरल वीडियो के तथ्य सही पाए गए।
इसके बाद जेएईएस प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने दोषी पाए गए दो कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया। इनमें एंबुलेंस पायलट देवा साहू और ईएमटी मोहित खटीक शामिल हैं।
इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मरीजों और उनके परिजनों के साथ किसी भी प्रकार का अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



