मध्यप्रदेश

रेप केस में उज्जैन डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, भोपाल से बड़वानी लेकर पहुंची पुलिस, कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

उज्जैन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह खराड़ी को रेप के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रेप केस दर्ज होने के बाद से ही अभय सिंह फरार चल रहे थे और पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी। डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह ने पुलिस से बचने के लिए अपना मोबाइल बंद कर रखा था लेकिन पुलिस ने उन्हें गुरुवार रात भोपाल से ढूंढ निकाला और शुक्रवार को बड़वानी ले जाकर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

बड़वानी में एसडीएम रहते महिला से किया रेप

अभय सिंह बराड़ी करीब एक महीने पहले ही उज्जैन डिप्टी कलेक्टर बने थे इससे पहले वो बड़वानी में एसडीएम थे। बड़वानी की ही रहने वाली एक महिला ने उनके खिलाफ 29 अप्रैल को रेप की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि एसडीएम रहते हुए अभय सिंह ने उसे डरा धमकाकर उसके साथ कई बार रेप किया। मामला दर्ज होने के बाद से ही अभय सिंह फरार हो गए थे और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

पुलिस से बचने मोबाइल किया स्विच ऑफ

बताया गया है कि फरार होने के बाद डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह खराड़ी ने पुलिस से बचने के लिए अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था जिससे की उनकी लोकेशन का पुलिस पता न लगा सके। बड़वानी महिला थाने की पुलिस उनकी तलाश में कई जिलों में छापे मारे लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार रात को साइबर टीम की मदद से बड़वानी पुलिस ने डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह खराड़ी को भोपाल से गिरफ्तार किया था। बता दें कि कि अभय सिंह खराड़ी कुछ साल पहले एसडीएम रहते वक्त अपनी पत्नी से विवाद को लेकर सुर्खियों में थे।

Related Articles

Back to top button