जबलपुर जिले के तीन तहसीलदारों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बड़ी भारी जारी हुआ कारण बताओं नोटिस, तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण सहित अपने समक्ष उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश जारी
जबलपुर- प्रमुख सचिव द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिले में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि के कार्य की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने तहसील गोरखपुर, तहसील जबलपुर और तहसील आधारताल में नामांतरण प्रकरणों के निराकरण बहुत ही असंतोषजनक स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गौड ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर तहसीलदार गोरखपुर श्री भरत सोनी, तहसीलदार आधारताल श्री दीपक पटेल और नायब तहसीलदार श्री रत्नेश थोरे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण सहित अपने समक्ष उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि समयावधि में नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।