मध्यप्रदेश

जन सुनवाई में पहुंचे 75 शिकायतकर्ताओं की जबलपुर पुलिस अधीक्षक ने सुनी शिकायतें, त्वरित वैधानिक कार्यवाही हेतु किया सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

जबलपुर- जबलपुर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रताप सिंह ने कार्यालय में जन सुनवाई की व जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचे। अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि/परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित 75 शिकायतें थी। आपके द्वारा समस्त शिकायतकर्ताओं को शीध्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा मे करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/राजपत्रित अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ) श्रीमति सोनाली दुबे, उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button