जबलपुर एसपी श्री सम्पत उपाध्याय ने अपराधों की रोकथाम हेतु कराई कांबिंग गस्त, कई वर्षों से फरार मामलों के पकड़े गए 316 वारंटी
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट
जबलपुर- पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिदिन प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कराई जा रही है वहीं थानों में लंबित वारंटो की तमीली तथा मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए कांबिंग गस्त हेतु आदेशित किए जाने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाली दुबे तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/उप पुलिस अधीक्षक/एस.डी.ओ.पी. के मार्ग निर्देशन एवं उपस्थिती में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी।




