मध्यप्रदेश

 प्री मानसून की पहली बारिश आंधी और तूफान के साथ हुई, कई पेड़ हुए धराशाई बिजली व्यवस्था भी पूरी रात रही चौपट किसानों को मूंग उड़द में भी हुआ नुकसान कई घरों के टीन टप्पर भी उड़े

कलयुग की कलम से राकेश यादव

प्री मानसून की पहली बारिश आंधी और तूफान के साथ हुई, कई पेड़ हुए धराशाई बिजली व्यवस्था भी पूरी रात रही चौपट किसानों को मूंग उड़द में भी हुआ नुकसान कई घरों के टीन टप्पर भी उड़े

कलयुग की कलम उमरिया पान -प्री मानसून की पहली बारिश आंधी और तूफान के साथ हुई, जिससे कई जगहों पर पेड़ धराशायी हो गए। कई मकानों के टीना छप्पर उड़ते नजर आए बम्हनी में महावीर मंदिर के सामने समाधि स्थल के ऊपर एक पीपल के पेड़ की डिगाल गिर गई। जिससे समाधि स्थल भी क्षतिग्रस्त हो गया हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई झमाझम बारिश से कई किसानों के खेत में उड़द और मूंग की फसल को नुकसान हुआ है। उमरिया पान से सटे हुए गांव में पूरी रात बिजली व्यवस्था चौपट रही, जिससे लोगों को गर्मी उमस से परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बारिश के कारण हुई क्षति

बारिश आंधी और तूफान के कारण कई जगहों पर पेड़ धराशायी हो गए, जिससे ग्रामीणों को समसएं हुई।

फसल नुकसान

झमाझम बारिश से कई किसानों की उड़द और मूंग की कटी हुई फसल में नुकसान हुआ है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ेगा।

बिजली व्यवस्था की समस्या

उमरिया पान से सटे हुए गांव में पूरी रात बिजली व्यवस्था चौपट रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली व्यवस्था की पहली ही बारिश में खुली पोल कल 4: 00बजे से लाइट व्यवस्था चौपट है अभी भी नहीं हुई चालू ग्रामीणों ने जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था को सुधारने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button