फिटनेस और बीमा एक्सपायर
बस का रजिस्ट्रेशन नंबर MP 04 PA 2360 है। इसका फिटनेस, बीमा और लीज तीनों एक्सपायर हो चुकी हैं। इसकी लीज 22 दिसंबर 2017, फिटनेस दिसंबर 2023 और बीमा 17 दिसंबर 2018 को खत्म हो चुके हैं। बस का आरटीओ में परमिट भी नहीं शो हो रहा है। वहीं बस भी ओवरलोड थी जिस वजह से हादसा हो गया।इस पर खुरई एसडीओपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कौन जिम्मेदार है। यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।