Blog
अब से एमपी पुलिस सिर्फ राज्यपाल को ही देगी सलामी, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को दी जाने वाली सलामी को हमेशा के लिए किया गया खत्म
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट
भोपाल- मध्यप्रदेश में अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही परंपरा को खत्म करते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को पुलिस विभाग के जरिए दी जाने वाली सलामी परेड को हमेशा के लिए खत्म कर दिया गया है। पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है की, ‘सलामी अंग्रेजों की याद दिलाती है।’ बता दें कि पुलिस विभाग द्वारा जारी इस आदेश का कड़ाई से पालन करवाने के लिए भी फरमान जारी कर दिया गया है।
खत्म हुई पुरानी परंपरा
मध्य प्रदेश में लंबे समय से पुलिस प्रदेश के सीएम और मंत्रियों के लिए सलामी परेड करती आ रही थी। अब इस व्यवस्था को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया गया है। विशेष पुलिस महानिदेशक शैलेश सिंह की ओर से कहा गया है कि सलामी खत्म करने को लेकर जारी हुए इस आदेश का पूरी कड़ाई के साथ पालन कराया जाएगा। क्योंकि इसके तहत पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी पर खास प्रभाग पड़ता है।




