प्रशासनमध्यप्रदेश

सिलौंडी में आज जुटेगा मछुआरा समाज, भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद का होगा भव्य स्वागत,कार्यकर्ताओं और समाजजनों से बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सिलौंडी में आज जुटेगा मछुआरा समाज, भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद का होगा भव्य स्वागत,कार्यकर्ताओं और समाजजनों से बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील

कलयुग की कलम सिलौंडी – विकासखंड ढीमरखेड़ा के ग्राम सिलौंडी में रविवार शाम राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद का रविवार, आज 28 जून को शाम 4 बजे ग्राम सिलौंडी आगमन प्रस्तावित है। उनके स्वागत एवं समाजजनों से संवाद को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कार्यक्रम को लेकर ग्राम सिलौंडी की सरपंच पंचों बर्मन ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मछुआरा समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि समाज की सहभागिता से कार्यक्रम को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को भी गति देने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रदेश संयोजक के आगमन को लेकर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button