प्रशासनमध्यप्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती का जिला स्तरीय कार्यक्रम बस स्टैंड ऑडिटोरियम में आज अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती के आयोजन हेतु अधिकारियों के दायित्व तय

कलयुग की कलम से राकेश यादव

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती का जिला स्तरीय कार्यक्रम बस स्टैंड ऑडिटोरियम में आज अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती के आयोजन हेतु अधिकारियों के दायित्व तय

कलयुग की कलम कटनी-अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम में 11 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जायेगा। इसके व्यवस्थित आयोजन हेतु अधिकारियों को कार्य दायित्व सौंपे गए है।

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश के बाद कार्य दायित्वों के संपादन हेतु नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है और उन्हे कार्य दायित्व सौंपे गए है। इसके तहत एस.डी.एम कटनी को समन्वय अधिकारी सहित जिला स्तरीय कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था का दायित्व दिया गया है। इसी प्रकार अनुविभाग स्तर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की संपूर्ण व्यवस्था की जवाबदारी संबंधित एस.डी.एम, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगर पंचायतों के सीएमओ को सौंपी गई है। जबकि जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदर्शनी लगाने की संपूर्ण व्यवस्था हेतु दायित्व प्रभारी अधिकारी धर्मस्व विभाग, आयुक्त नगर निगम और जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास को सौपा गया है। वहीं सांस्कृतिक व अन्य विविध कार्यक्रम के आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था प्राचार्य शासकीय तिलक कॉलेज, शासकीय कन्या महाविद्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी, जन अभियान परिषद एवं जिला प्रबंधक आजीविका मिशन को सौंपी गई है। इसके अलावा सभी एस.डी.एम, आयुक्त नगर निगम और सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को सभी कृष्ण मंदिरों में साफ- सफाई, श्रृंगार एवं रोशनी की व्यवस्था सहित गौपालक संस्थाओं के सहयोग से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। साथ ही जिला जेल में 11 दिसंबर को गीता जयंती के उपलक्ष्य में श्री मद भागवत गीता पाठ का आयोजन सुनिश्चित कराने का दायित्व अधीक्षक जेल को सौंपा गया है।

Related Articles

Back to top button