मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोत्तरी को लेकर हो रही सख्त कार्रवाई के बीच स्कूल शिक्षा मंत्री का सीधा जवाब, ‘हड़ताल की तो ठीक नहीं होगा’

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

मध्यप्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने साफ साफ लफ्जों में प्राइवेट स्कूल संचालकों को चेतावनी दी है कि अगर हड़ताल की तो इसका परिणाम ठीक नहीं होगा। बता दें फीस बढ़ोत्तरी के मामले में प्रशासन के द्वारा बरती जा रही सख्ती और एक्शन के चलते नर्मदापुरम के प्राइवेट स्कूल संचालकों के संगठन सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स द्वारा सोमवार से हड़ताल का ऐलान कर दिया गया है। अर्थात सोमवार से कोई भी प्राइवेट स्कूल नहीं खुलेगा। सभी स्कूल बंद रहेंगे।

मंत्री ने बताया कितनी बढ़ा सकते हैं फीस

मध्य प्रदेश में निजी स्कूल संचालकों द्वारा बढ़ाई गई फीस पर पहली बार स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने कहा कि साल में एक बार 10% से ज्यादा कोई भी स्कूल फीस नहीं बढ़ा सकता है। अगर किसी भी प्रकार की शिकायत स्कूल प्रबंधक के खिलाफ मिलती है, तो इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ है कि जहां निजी स्कूलों द्वारा बढ़ाई गई फीस को स्कूल संचालकों द्वारा अभिभावकों को वापस किया जा रहा है। गलत तरीके से जिन भी स्कूलों ने फीस बढ़ाई है उन्हें उसका खामियाजा भुगतना होगा।

Related Articles

Back to top button