प्रशासनमध्यप्रदेश

सिलौंडी में भावभीनी विदाई: नायब तहसीलदार सहित चार पटवारियों को साथियों ने दी सम्मानपूर्ण विदाई,सरल, सहज और कर्मनिष्ठ कार्यशैली को किया याद, अधिकारियों-कर्मचारियों ने पुष्पमालाओं व स्मृति चिन्ह देकर दी शुभकामनाएं

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सिलौंडी में भावभीनी विदाई: नायब तहसीलदार सहित चार पटवारियों को साथियों ने दी सम्मानपूर्ण विदाई,सरल, सहज और कर्मनिष्ठ कार्यशैली को किया याद, अधिकारियों-कर्मचारियों ने पुष्पमालाओं व स्मृति चिन्ह देकर दी शुभकामनाएं

कलयुग की कलम सिलौंडी – सिलौंडी तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार खगेश भलावी एवं चार पटवारियों के अन्य स्थान पर स्थानांतरण होने पर राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सभी स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विदाई समारोह के दौरान नायब तहसीलदार खगेश भलावी के सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। वे अधिकांश समय सिलौंडी में ही निवास करते थे और प्रतिदिन पैदल ही कार्यालय आना-जाना उनकी सादगी और कर्मनिष्ठा का परिचायक था।

समारोह में पटवारी विश्वनाथ बागरी, उमेश निखारे, जॉय चक्रवर्ती एवं संगीता परस्ते को भी स्थानांतरण पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। सभी के कार्यों की सराहना करते हुए साथियों ने उन्हें नई पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में पटवारी संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अशोक सिंह बागरी, राजस्व निरीक्षक नीरज झरिया, अंगद बाबू, रंजित सहित राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य सहयोगी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पमालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्थानांतरित अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान किया तथा उनके सुखद एवं सफल भविष्य की कामना की।

समारोह का माहौल आत्मीयता और भावुकता से भरा रहा। उपस्थित साथियों ने कहा कि स्थानांतरण शासकीय सेवा का सामान्य हिस्सा है, लेकिन अपने कार्य और व्यवहार से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाने वाले अधिकारी सदैव याद किए जाते हैं। सिलौंडी में नायब तहसीलदार खगेश भलावी एवं स्थानांतरित पटवारियों का कार्यकाल इसी कारण लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button