प्रशासन

जबलपुर में कोरोना की एंट्री, नार्वे से दो दिन पहले लौटी बुजुर्ग महिला निकलीं कोरोना पॉजिटिव, विभाग अलर्ट..

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

जबलपुर- नार्वे से दो दिन पहले जबलपुर लौटीं 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गौरीघाट में रहने वाली महिला मंगलवार को जांच के लिए मेडिकल अस्पताल गईं थीं। वायरोलॉजी लैब में उनका सैंपल लिया गया था। सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा ने बताया की महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट में सीटी वैल्यू कम आई है। फिर से जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। महिला को घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया है।

ट्रेवल हिस्ट्री वालों को कर रहे ट्रेस: अब एहतियातन हर व्यक्ति जिसकी ट्रेवल हिस्ट्री है उसे ट्रेस करने के लिए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि कोरोना जैसे लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपनी जांच कराएं। सीएमएचओ डॉ. मिश्रा ने बताया कि कोरोना को लेकर सभी को गाइडलाइन के पालन के निर्देश दिए गए हैं। शहर में जो भी संदिग्ध मरीज मिल रहे हैं उनका मेडिकल अस्पताल में परीक्षण किया जा रहा है।

पेइंग वार्ड को कोविड वार्ड में बदला

मेडिकल अस्पताल में पेइंग वार्ड को कोविड वार्ड में तब्दील कर दिया गया है। मेडिकल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि पेइंग वार्ड को कोरोना के मरीजों के उपचार के लिए तैयार किया गया है। आवश्यक दवाइयां और ऑक्सीजन उपलब्ध हैं।

Related Articles

Back to top button